बागेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगाईं ने काफलीगैर तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर, जन सेवा केंद्र, बैठक कक्ष, दैविक आपदा प्रबंधन कक्ष, रिकॉर्ड कक्ष सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने और दैविक आपदा प्रबंधन कक्ष में उपकरणों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील भवन की दयनीय स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे जन सेवा में कोई बाधा न आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील कार्यालय का प्रमुख उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके बाद उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का भी निरीक्षण किया, जिसकी स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। वहां उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत की और उन्हें स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित से जुड़ी सुविधाओं में सुधार करें और जन सेवा को प्राथमिकता दें। इस दौरान उनके साथ उप-जिलाधिकारी मोनिका एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील भवन की बदहाली पर डीएम खफा
RELATED ARTICLES

