Saturday, February 7, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसीओ ने बनबसा थाने का निरीक्षण किया

सीओ ने बनबसा थाने का निरीक्षण किया


चम्पावत। सीओ शिवराज सिंह राणा ने गुरुवार को बनबसा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को उपकरणों को 24 घंटे तैयार रखने और थाना परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को शस्त्रों को खोलने-जोड़ने का अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई। बाद में सीओ ने कार्यालय अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, दंगा नियत्रण शस्त्र, टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों वाहनों, मैस, बैरक आदि का निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments