Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलघु व्यापारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 21 फरवरी को करेंगे आंदोलन

लघु व्यापारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 21 फरवरी को करेंगे आंदोलन


हरिद्वार। लघु व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले लघु व्यापारी शुक्रवार को नगर आयुक्त का घेराव करेंगे। इस दौरान फेरी समिति की बैठक कराने समेत पांच प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे। लघु व्यापारियों की ज्वालापुर-पुल जटवाड़ा इकाई की बैठक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसोसिएशन से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में चोपड़ा ने कहा कि एक साल से अधिक समय से नगर निगम प्रशासन की ओर से फेरी समिति की बैठक आयोजित नहीं की है। कहा कि यह प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत नगरी फेरी नीति नियमावली का घोर उल्लंघन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments