Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डऊधमसिंह नगर को 3 करोड़ रुपये अवॉर्ड के रूप में स्वीकृत

ऊधमसिंह नगर को 3 करोड़ रुपये अवॉर्ड के रूप में स्वीकृत


रुद्रपुर। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को आकांक्षी जनपदों की वर्चुअल बैठक ली। इसमें विभिन्न विभागों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आजीविका संवर्धन, पेयजल, कृषि, बागवानी, पशुपालन आदि क्षेत्रों में मॉडल प्रोजेक्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने देश के 112 आंकाक्षी जनपदों में ऊधमसिंह नगर को बेहतर प्रदर्शन करने पर तीन करोड़ रुपये अवॉर्ड के रूप में स्वीकृत किए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को बधाई दी है। वहीं जिलाधिकारी भदौरिया ने आकांक्षी जनपदों में बेहतर कार्य करने के लिए अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी विभागों को नवाचार आधारित कार्यों के प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संर्वधन, पेयजल, कृषि, बागबानी, पशुपालन, मॉडल स्कूल, गांव, आंगनबाड़ी केन्द्र, गोशाला, चिकित्सालय, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, डिजिटल लैब, लाइब्रेरी आदि प्रोजेक्ट के आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आजीविका संवर्धन के लिए सभी परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्र और विद्यालयों को जोड़ने के लिए सूची बनाएं। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, एसीएमओ डॉ़ हरेन्द्र मलिक, सहायक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रीति चोपड़ा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments