Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डटिहरी के वन आरक्षी का बेमियादी धरना शुरू

टिहरी के वन आरक्षी का बेमियादी धरना शुरू


नई टिहरी। नरेंद्रनगर और टिहरी डैम वन प्रभाग के वन आरक्षी संघ टिहरी शाखा के कर्मियों ने वन सेवा नियमावली 2016 को लागू करने, 10 वर्षों की सेवा पर वन दरोगाओं की शत प्रतिशत पदोन्नति किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। गुरुवार को वन वीट अधिकारी एवं वन आरक्षी के कर्मियों ने टिहरी डीएफओ कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष विकास सेमवाल ने कहा कि वन आरक्षी संघ लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।जिसके चलते उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। कहा कि संघ वर्ष 2018 नियमावली को समाप्त करने, 2016 नियमावली को फिर से लागू करने, वन आरक्षियों को एक स्टार की अनुमति देने, वेतनमान व्यवस्था में संशोधन, कर्मियों की सुरक्षा हेतु मजबूत कानून बनाने, वन आरक्षी के पदों पर निकली गई भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग रहा है। लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, विनोद डोभाल,अभिषेक कडियाल, आजाद पंवार,अनीता सजवाण, किशोर सिंह, सुरेंद्र प्रताप, सचिन रौतेला, सुधीर कोठारी, अमिता पैन्यूली, प्रियंका रावत, ईशा मियां, आकृति चमोली, निशा धनोला, अमिता सैनी, ललिता नेगी, राकेश चौहान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments