Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराज्यपाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी

राज्यपाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजाजी टाइगर रिजर्व का दो दिवसीय भ्रमण किया और वहां की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध, जैव विविधता और वन्य जीवों को नजदीक से देखने का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने दोपहर, संध्या और अगले दिन प्रातःकाल की जंगल सफारी का आनंद लिया और हाथी, चीतल, तेंदुआ और दुर्लभ पक्षियों सहित कई वन्यजीवों का दीदार किया। इस दौरान तीन बार तेंदुए के दीदार हुए।
राज्यपाल ने कहा ‘‘राजाजी टाइगर रिजर्व में दो दिनों के दौरान यहां की शुद्ध हवा में सांस लेना, पक्षियों के मधुर कलरव में खो जाना, कलकल बहती नदियों के संगीत को सुनना और विशाल वृक्षों की शीतल छाया का आनंद लेना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।’’ उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश की एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर है, जहां अद्वितीय जैव विविधता और वन्यजीवन का अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ) डॉ. धनंजय मोहन, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. रंजन मिश्र, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव सुरक्षा) डॉ. विवेक पांडेय, निदेशक, राजाजी टाइगर रिज़र्व डॉ. कोको रोसे, उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व महातिम यादव सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments