Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरविदास जयंती की शोभायात्रा में झांकी रही आकर्षण का केंद्र

रविदास जयंती की शोभायात्रा में झांकी रही आकर्षण का केंद्र


रुड़की। कस्बे के मानकपुर आदमपुर और भलस्वा आदि गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांव में बैंड बाजे और सुंदर झांकियां के साथ शोभा यात्रा निकली गई। बुधवार सुबह से ही लोगों ने मंदिर पहुंचकर गुरु रविदास का आशीर्वाद लिया। कस्बे के मानकपुर आदमपुर, भलस्वागाज, सदोली, बिंदुखड़क और मौलना आदि गांव में शोभायात्रा भी निकाली गई। इससे पहले रविदास मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद गांव के सभी गली मोहल्ले में बैंड बाजा के साथ धूमधाम से शोभा यात्रा निकल गई। गांव में शोभायात्रा पर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा भी की गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां भी शामिल रही जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था बनी रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments