Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को...

गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने महान संत और समाज सुधारक गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता को एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रेम, करुणा और समानता के सिद्धांतों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में भाईचारे और समानता को मजबूत करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments