Friday, August 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपीएमश्री अटल उत्कृष्ठ राइंका चमियाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

पीएमश्री अटल उत्कृष्ठ राइंका चमियाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया


नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक पीएमश्री अटल उत्कृष्ठ राइंका चमियाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। मंगलवार को राइंका चमियाला में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नपं अध्यक्ष ने कहा कि, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे उनकी प्रतिभा को एक मंच मिल सके। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय में भव्य गेट निर्माण की घोषणा की। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कई गढ़वाली, हिन्दी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ने नैना और विनीत सिंह, विस्मित कोटनाला, दिया पंवार, आदित्य को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष पूरण परमार, सभासद महेंद्र सिंह, संजय पोखरियाल, डॉ. वीरेन्द्र राणा, सोहन नेगी, प्रधानाचार्य रविंद्र तनवर, दिनेश भजनियाल, हुकम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, प्रताप सिंह राणा, विजेंद्र बिष्ट, आनंद व्यास, राजपाल नेगी, हर्षमणि उनियाल, कमल पंवार, लोकेंद्र रावत, संजय गुसाईं, दाताराम पुर्वाल, चंद्रवीर नेगी, शैलेन्द्र, रणवीर राणा, उत्तम कोहली, संजीव सेमवाल, उत्तम सेमवाल, राजेन्द्र राणा, शोभा शर्मा, विनीता कोटनाला, अंबेश्वरी सुरीरा, लता थपलियाल, गीता शाह, आशीष भंडारी, सुनील बिष्ट, रोशन शाह, दिनेश बिजल्वाण, आनंद भट्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments