Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनीदरलैंड के साथ मिल कर काम करेगा उत्तराखंड

नीदरलैंड के साथ मिल कर काम करेगा उत्तराखंड


देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, स्वरोजगार के अवसर विकसित करने को नीदरलैंड का राबो बैंक उत्तराखंड को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा। नीदरलैंड के दौरे पर पहुंचे सहकारिता मंत्री धन सिंह ने सोमवार को अफसरों के साथ राबो बैंक की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के साथ ही डेयरी, फ्लोरीकल्चर, खाद्य, कृषि क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को देखा।
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त और विकसित करने की दिशा में ये दौरा बेहद अहम साबित होगा। दौरे में डेयरी विकास, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास, फ्लोरीकल्चर, खाद्य एवं कृषि क्षेत्र की आधुनिक तकनीकी की जानकारी ली जाएगी। बताया कि नीदरलैंड में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों की ओर से कोऑपरेटिव गवर्नेंस, वेल्यू चेन फाइनेंस, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास, हॉल्टीकल्चर, फ्लोरीकल्चर, डेयरी विकास, खाद्य एवं कृषि अनुसंधान जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कहा कि राबो बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य एवं कृषि क्षेत्र के वित्तीय पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कहा कि नीदरलैंड की भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड के समान है। ऐसे में यहां की आधुनिक तकनीक के मॉडल का गहन अध्ययन कर इसे उत्तराखंड में लागू किया जाएगा। ताकि प्रदेश के काश्तकारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। राबो बैंक समूह की वित्तीय सेवाओं का लाभ उठा कर प्रदेश के सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरे में देश भर के सहकारिता से जुड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राज्य से सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर, एमडी नीरज बेलवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments