हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज (एसटीएच) में जांच की दरें बढ़ाने का विरोध तेज होने लगा है। शनिवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में लोगों ने एसटीएच के पास प्रदर्शन कर धरना दिया। जल्द बढ़े हुए शुल्क वापस लिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरु ने कहा कि एसटीएच में उपचार के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मरीज आते हैं। जो निर्धन परिवार से होते हैं। ऐसे में एसटीएच में जांच दरों को बढ़ाया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी से भी मामले में मुलाकात कर जल्द शुल्क कम किए जाने की मांग की। मामले में सीएम को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर कमल मेवाड़ी, एनएस बरगली, पीसी शर्मा, माधवानंद बुग्याल, सुरेश भट्ट, जगदीश भट्ट, ईश्वर आर्य, दीपक बुग्याल, जगदीश मेलकानी, पूरन चंद बिनवाल, हरक सिंह रावत, कंचन जोशी आदि मौजूद रहे।
एसटीएच में जांच दरों में वृद्धि का विरोध
RELATED ARTICLES

