Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशिवालिक नगर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

शिवालिक नगर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ


हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभी 13 सभासदों ने नवोदय नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद राजीव शर्मा ने सभी 13 सभासदों को वार्ड अनुसार शपथ दिलवाई। इस दौरान अध्यक्ष और सभी सभासदों ने नगर पालिका परिषद के संचालन में गोपनीयता बनाए रखने, जनता के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने और नगर के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अध्यक्ष राजीव शर्मा और उनके पूरे बोर्ड को शुभकामनाएं दी। कहा कि नवनिर्वाचित परिषद का कार्यकाल नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि यह चुनाव नगर पालिका परिषद के लिए अहम है। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments