पिथौरागढ़। एसएसबी 55वीं वाहिनी ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में नकली करेंसी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया । इस दौरान लोगों को सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया। नेपाल सीमा बल की चौकी अमतड़ी के कार्य क्षेत्र में आने वाली ग्राम सभा रणवा में बी समवाय प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह एवं सीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण समन्वय बैठक की। सीमांत क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को भारतीय मुद्रा नोटों की बाह्य एवं आंतरिक पहचान एवं उनके सुरक्षा फीचर (विशेषता) की जानकारी दी। कहा एसएसबी सीमांत क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है । कहा किसी नागरिक को कोई परेशानी होती है वो बिना किसी झिझक के अपनी समस्या हमसे साझा कर सकते हैं । ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि भारत नेपाल का खुला हुआ बॉर्डर होने के कारण हम सबको कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कहा देश प्रेम और भाई चारे की भावना को दिल में रखते हुए साथ में मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना है। जिससे सीमा पर राष्ट्र विरोधी तत्व, सीमा पर होने वाले अपराध एवं सीमा पर होने वाली गैर कानूनी गतिविधियों पर हम अंकुश लगा सकें ।बैठक में नरेंद्र सिंह बोहरा, महाराज सिंह बोहरा,अमन सिंह,लोकेंद्र सिंह, खेम सिंह सहित कई शामिल रहे।
एसएसबी ने किया नकली करेंसी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक
RELATED ARTICLES

