Friday, February 13, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराoइंoकॉo काफलीगैर ने धूमधाम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

राoइंoकॉo काफलीगैर ने धूमधाम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव


  • बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने पीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। अभिभावक भी अपने बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखें, तांकि उनका समुचित विकास हो सके। विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने कहा कि सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान कुमाउंनी, गढ़वाली तथा नेपाली गीतों में नृत्य पेश किया। अभिभवक शिक्षक समिति अध्यक्ष जगदीश राम, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुष्पा रौतेला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्हें स्कूल के चहारदीवारी के लिए मांग पत्र भी सौंपा। इसके बाद शिक्षा के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजीव निगम ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान शिक्षक तथा अभिभावक मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments