Friday, February 6, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर वालीबाल...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन


बागेश्वर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को 10 वर्ष पूरे होने पर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों पर सरकार का विशेष फोकस है। बालिकाएं भी खेलों से अपना सुनहरा भविष्य बना सकतीं हैं। डिग्री कालेज मैदान पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल स्टेडियम बागेश्वर तथा जिम कार्बेट के मध्य खेला गया। स्टेडियम ने 3.0 से मैच जीता। विजेता तथा उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्राफी तथा पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी डा. मंजूलता यादव, रेनू नगरकोटी, आशा भट्ट, राजेंद्र दफौटी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments