Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसचल दल ने औचक निरीक्षण बनबसा डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण

सचल दल ने औचक निरीक्षण बनबसा डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण


  • चम्पावत। बनबसा डिग्री कॉलेज का हल्द्वानी से पहुंचे सचल दल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन को परीक्षार्थियों से संबंधी होने वाली समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को बनबसा डिग्री कॉलेज में यूओयू हल्द्वानी की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रेखा बिष्ट, डॉ. राजेंद्र कैड़ा और प्रियंका लोहनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सचल दल ने परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी हासिल की। जिसके बाद भवन का निरीक्षण कर गतिमान विश्वविद्यालयी परीक्षा के संबंध में महाविद्यालय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के संबंध में होने वाली समस्याओं के अतिशीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। यहां यूओयू के समन्वयक डॉ़ राजीव कुमार, प्राध्यापक डॉ़ मुकेश कुमार, प्रोफेसर डॉ़ भूप नरायन दीक्षित, असि प्रोफेसर डॉ़ सुशीला आर्या, डॉ़ सुधीर मलिक, हेम कुमार गहतोड़ी, त्रिलोक चंद्र कांडपाल आदि रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments