Friday, February 6, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअवमुक्त धनराशि का करें शत-प्रतिशत व्यय: डीएम

अवमुक्त धनराशि का करें शत-प्रतिशत व्यय: डीएम


बागेश्वर। डीएम, जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं में विभागों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ अवमुक्त धनराशि को शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यो की रिपोर्ट लेते हुए उनका सत्यापन करना सुनिश्चित करें। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम आशीष भटगांई ने निर्माण कार्यों का स्वयं निरीक्षण व सत्यापन करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता का ध्यान देंगे। उन्होंने धरातल पर चालू एवं पूर्ण निर्माण कार्यों के सत्यापन के लिए गठित टास्क फोर्स को क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यो का सत्यापन करने के निर्देश दिए। आंख्या अर्थ एवं संख्या विभाग को उपलब्ध कराएंगे। जिला योजना में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत व्यय करनी है। बीस सूत्री कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमार आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments