Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डवनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया

वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया


उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के कुराह बरसाली में वन विभाग की ओर से वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वनों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। वन पंचायत सरपंच, बीट अधिकारी डुंडा और खट्टू की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में स्थानीय ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने की अपील करते हुए कहा कि वनों में आग लगने से न सिर्फ करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचता है बल्कि वन्य प्राणियों का जीवन संकट में पड़ जाता है। इससे पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ने का भी खतरा बना रहता है। गोष्ठी में सोनम, रेखा, कविता, संगीता, सुनीता, करिश्मा, मनीष पयाल आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments