Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण


बागेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। बुधवार को उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस में रखी मशीनों के स्ट्रॉग रूम के तालों की जांच कर सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने ईवीएम हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को वेयर हाउस परिसर में प्रवेश नहीं होने दिया जाए। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए तत्परता से ड्यूटी सुनिश्चित करेंगे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कोषागार परिसर के साथ ही कैंटीन, सीआरए अनुभाग, एनआईसी, भूलेख, खनन व नजारत अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने खराब और निष्प्रयोज्य सामग्रियों,पत्रावलियों की नियमानुसार विनिष्टिकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न अनुभागों के पटल सहायको को पत्रावलियों व रजिस्टरों का रख रखाव व्यवस्थित व उचित तरीके से रखने के भी कड़े निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, धनी राम टम्टा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments