Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविधायक ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास

विधायक ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास


हरिद्वार। विधायक अनुपमा रावत ने लालढांग क्षेत्र में तीन सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने दूधला दयालवाला और पीली पढ़ाव में लगभग 1.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2.7 किमी इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि लालढांग क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दूधला दयालवाला और पीली पढ़ाव में विगत एक वर्ष में लगभग पांच किमी इंटरलॉकिंग सड़को का निर्माण कराया जा चुका है। जल्द ही लाहडपुर और चिड़ियापुर गांवों में भी विकास कार्य होंगे। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के जेई आशीष मित्तल, उप प्रधान कविता देवी, कर्मजीत कौर, कश्मीर सिंह, जगदीश सिंह, शौक़ीन सिंह, रोहताश सिह, बाबूराम, नीटू सैनी, अज्जू भड़ाना, चेतराम नायक, रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments