Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजनपद को मिले 28 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता(एएनएम)

जनपद को मिले 28 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता(एएनएम)


  • चमोली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री ने सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सभी एएनएम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण में सहयोग करेंगे।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन नेगी व मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
    मुख्य अतिथि मोहन सिंह नेगी ने कहा कि सभी चयनित एएनएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने और जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में जनपद की गर्भवती महिलाओं एवं नौनिहालों के टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अभिषेक गुप्ता ने चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु कल्याण सेवा के अंतर्गत समुदाय में गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओ को जानलेवा रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपरवान, जिला हेल्थ विजिटर गंगोत्री रढ़वाल, अपर प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला आई ई सी कॉर्डिनेटर उदय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments