Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डवैज्ञानिक ने किया महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का निरीक्षण

वैज्ञानिक ने किया महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का निरीक्षण


चम्पावत। यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कपिल जोशी ने महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कल्पवृक्ष च्यूरा के उत्पादन पर जोर दिया। आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने बताया कि महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में सीएम धामी की परिकल्पना के अनुसार आदर्श चम्पावत बनाने के लिए यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के नेतृत्व में तमाम कार्यक्रम चल रहे हैं। इनमें हौजरी, मडुवे के लड्डू व बिस्किट, एरोमा मिशन के तहत सुगन्धित पौधों की खेती, मेडिसनल मशरूम का उत्पादन, जूट बैग निर्माण आदि शामिल है। डॉ. जोशी ने गौड़ी रोड में निर्माणाधीन साइंस सेंटर का भी निरीक्षण किया। वन विभाग की एसडीओ नेहा चौधरी ने पिरुल से ब्रिकेट्स बनाने की जानकारी दी। यहां यूकॉस्ट प्रतिनिधि संतोष कर्नाटक, दीपिका भट्ट, पंकज बिष्ट, प्रतिभा पपनै, पुष्पा जोशी, विमला पांडेय, प्रेरणा अधिकारी, हीरा देवी, रुक्मणी भट्ट, राजेश्वरी पांडेय, ममता देवी, दुर्गा सक्टा, राधा जोशी, विमला जोशी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments