Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड08-किलोमीटर पैदल चलकर जिले के दूरस्थ डुमक-कलगोठ गांव पहुंचे डीएम तिवारी

08-किलोमीटर पैदल चलकर जिले के दूरस्थ डुमक-कलगोठ गांव पहुंचे डीएम तिवारी

  • सैंजी लगा बेमरू-डुमक मोटर मार्ग के प्रस्तावित नए सर्वे का किया स्थलीय निरीक्षण
    चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी मंगलवार को करीब 08 किलोमीटर पैदल चलकर जनपद चमोली के सबसे दूरस्थ गांव डुमक-कलगोठ पहुंचे और डुमक के लिए प्रस्तावित नए सड़क सर्वेक्षण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दूरस्थ गांव डुमक-कलगोठ में बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सैंजी लगा मैकोट बेमरू-स्यूंण-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे है। डुमक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पूर्व में जो सर्वे किया गया था, उस मार्ग पर आपदा के कारण बडा भूस्खलन जोन डेवलप होने से तकनीकी रूप से स़ड़क और पुल निर्माण किया जाना संभव नही है। पीएमजीएसवाई द्वारा डुमक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए नया सर्वेक्षण किया गया और सड़क निर्माण के लिए 8.87 करोड़ धनराशि स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
    जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ग्रामीणों को साथ लेकर सड़क निर्माण हेतु प्रस्तावित रीअलाइनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दूरस्थ गांव डुमक के लिए सड़क निर्माण की कार्रवाई तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाडी ने बताया कि शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने डुमक के लिए सड़क निर्माण हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जल्द गांव तक गाडी आने की उम्मीद जताई। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने दूरस्थ डुमक-कलगोठ गांव में बुनीयादी सुविधाओं और विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी।
    इस दौरान उप जिलाधिकारी सीएस वशिष्ठ पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाडी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, विनोद, प्रेम सिंह सनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments