Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डदो किलो से ज्यादा चरस के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार

दो किलो से ज्यादा चरस के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार


रुद्रपुर। एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मनिहार खेड़ा रोड से 2.12 किलो चरस के साथ बरेली के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम एएनटीएफ टीम धामा कॉलोनी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक बाइक सवार आते दिखा। चेकिंग देख वह बाइक मोड़ने का प्रयास करने लगा। शक होने पर कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम मूल आनन्दीपुर थाना देवरनिया जिली बरेली यूपी हाल गायत्री कॉलोनी रुद्रपुर निवासी होरीलाल पुत्र केशरी लाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.12 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भैंसिया निवासी भूरा नाम के व्यक्ति से चरस लेकर आया था। एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की बाइक और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के बताए गए भूरा नाम के युवक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। टीम में कौशल भाकुनी, भुवन चन्द पांडेय, दिनेश चंद्र, विनोद खत्री, हरीश गोस्वामी, कंचन चौधरी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments