Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमुख्य विकास अधिकारी ने ली विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी ने ली विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा बैठक

  • चमोली। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मंगलवार को विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा बैठक लेते हुए विद्यालयों में निर्माण कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, विद्यालयों की भूमि का पंजीकरण और शिक्षण कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष फोकस करते हुए शिक्षा में सुधार लाया जाए। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने का काम किया जाए।
    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढाने की व्यवस्था की जाए। ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके। मॉडल स्कूलों में शिक्षण कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मॉडल स्कूल के शिक्षकों को डायट के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए शिक्षण उपकरणों का उचित उपयोग किया जाए। विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस का संचालन किया जाए।
    मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन राजकीय विद्यालयों की भूमि पंजीकरण कार्यो को तेजी से पूरा किया जाए। विद्यालयों भूमि पंजीकरण के लिए तहसील से समन्वय स्थापित करें। कहीं पर समस्या हो तो संज्ञान में लाया जाए। कहा कि समयबद्ध तरीके से इस काम को पूरा करना सुनिश्चित करें। निष्प्रोज्य एवं जीर्णर्शीण विद्यालय भवन को ध्वस्त कराया जाए। जीर्णशीर्ण विद्यालयों भवनों में किसी भी दशा में कक्षाओं का संचालन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
    बैठक में उप जिलाधिकारी आरके पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूडा, खंड शिक्षा अधिकारी अनिनाथ सहित ग्रामीण निर्माण, बाल विकास आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments