Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण...

डीएम बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया


देहरादून)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारी कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस में देश की सैन्य शक्ति, आर्थिक ताकत, तकनीकी विकास आदि प्रदर्शित करते हैं, जिससे प्रत्यक्ष नागरिक को अपने देश की शक्ति एवं स्वतंत्रता का सुखद अहसास कराती है, इससे जनमानस में प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक गणतंत्र दिवस में अपने देश की उपलब्धियां को प्रदर्शित करते हैं ताकि हमारे देश के बच्चे, नवयुवक सहित संपूर्ण नागरिकों में राष्ट्रीय निर्माण की भावना का संचार हो सके।
उन्होंने कहा कि हमारा राज्य विकासशील है तथा सरकार, प्रशासन आदि सरकार के महत्वपूर्ण अंग है उसमें जनमानस के जीवन की गुणवत्ता भी काफी हद तक निर्भर करती है। शासन /प्रशासन, सरकार पर जनमानस का विश्वास बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त कलेक्ट्रेट परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी तथा कहा कि हम सब संकल्प लें कि जनमानस के विश्वास को कभी कम नहीं होने देंगें अपनी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कार्मिक जिला सूचना कार्यालय देहरादून के समस्त कार्मिक एवं कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालय के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments