Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकांग्रेस के भंडारी बने गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष

कांग्रेस के भंडारी बने गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष


चमोली। कांग्रेस पार्टी के मोहन भंडारी गैरसैंण नगर पंचायत के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने भाजपा की ममता नेगी को 423 मतों से पराजित किया। मोहन भंडारी को 1565 तथा ममता नेगी को मात्र 1142 पर ही संतोष करना पड़ा। गैरसैंण नगर पंचायत बनने पर भाजपा के गंगा पंवार, कांग्रेस के पुष्कर रावत व तीसरी बार भी कांग्रेस के मोहन भंडारी नपंअ बनने में कामयाब रहे। मोहन भंडारी ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आरओ जगदीश थपलियाल से जीत का प्रमाण पत्र हासिल किया। वहीं वार्ड एक से भाजपा के मंगल नारायण, वार्ड दो से निर्दलीय हरेन्द्र सिंह, वार्ड तीन से कांग्रेस के गोविंद सिंह, वार्ड चार से निर्दलीय सोनाली शाह, वार्ड पांच से कांग्रेस की उमा देवी, वार्ड छह भाजपा की पुष्पा देवी से तथा वार्ड सात से भाजपा के दयाल सिंह विजयी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments