Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचमोली में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी

चमोली में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी

——————————-04

  • तीसरे रेंडमाइजेशन में मतगणना कार्मिकों को हुई टेबल आंवटित।
    चमोली। मतगणना को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चमोली में 10 निकायों की मतगणना के लिए 35 टेबल लगाई गई है। मतगणना 25 जनवरी को सुबह ठीक 8.00 बजे से शुरू होगी। मतगणना कार्यो को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता और सामान्य प्रेक्षक अपूर्वा पांडेय, सुरेश चन्द्र जोशी, राजेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का सॉफ्टवेयर से रेंडमाइजेशन करते हुए टेबल आवंटित की गई। मतगणना कार्मिकों को आईडी पास के साथ सुबह 7.00 बजे तक मतगणना स्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए है।
    जनपद में 10 निकायों की मतगणना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी। मतगणना के लिए रिजर्व सहित 46 मतगणना टीम बनाई गई है। मतगणना के लिए 35 टेबल लगाए गए है। नगर पालिका गोपेश्वर की मतगणना के लिए 06 टेबल, ज्योर्तिमठ के लिए 05, कर्णप्रयाग, गौचर, पोखरी, गैरसैंण के लिए 4-4 और पीपलकोटी, नंदानगर, थराली व नंदप्रयाग के लिए 2-2 टेबल लगाई गई है।
    रेंडमाइजेशन के दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह सहित सभी निकायों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments