देहरादून। उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव हैं। निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। 30 लाख से ज्यादा वोटर निकाय चुनाव में वोट डाल रहे हैं। ये वोटर 5405 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। उत्तराखंड की 100 निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए आज मतदान चल रहा है। 100 निकायों में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी को ड्यूटी पर लगाया है। इसके साथ ही 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए हैं। 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 5405 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
नैनीताल जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 5 बजे बाद भी मतदाता लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। 5 बजे बाद जिले के सभी बूथों पर प्रशासन ने आवाजाही की बंद कर दी है। बूथों के गेट लगा दिए गए हैं।
उत्तराखंड निकाय चुनाव में 4 बजे तक 56.81 फीसदी वोटिंग हुई है। जिसमें अल्मोड़ा में 56।01फीसदी, बागेश्वर में 57.71, चमोली में 58।92, चंपावत में 56.76, देहरादून में 51.56, हरिद्वार में 60.85, नैनीताल में 55.03, पौड़ी में 52.01, पिथौरागढ़ में 55.34, रुद्रप्रयाग में 62.72, टिहरी में 53.63, उधम सिंह नगर में 59.08, उत्तरकाशी में 58.12 फीसदी वोटिंग हुई है।
देहरादून नगर निकाय चुनाव में 4 बजे तक 51.56% मतदान हुआ। रुद्रप्रयाग जिले में शाम 4 बजे तक 62.72 फीसदी मतदान हुआ।
नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर: 55.33%
नगर पंचायत सेलाकुई (सेंट्रल होप टाउन): 48.52%
नगर पालिका परिषद विकासनगर: 57.31%
नगर पालिका परिषद मसूरी: 57.39%
नगर निगम ऋषिकेश: 49.1%
नगर निगम देहरादून: 45.68%
नगर पालिका परिषद डोईवाला: 47.62%
पछवादून में शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत
पछवादून के निकायों का 4 बजे तक का मत प्रतिशत आ चुका है। विकासनगर नगरपालिका में 57.04%, हरबर्टपुर नगरपालिका 54.37%, सेलाकुई नगर पंचायत में 48.97% मतदान हुआ है।
पौड़ी जिले में शाम 4 बजे तक 60 फीसदी वोटिंग, कोटद्वार में स्लो मतदान
पौड़ी जनपद की 7 निकायों में शाम 4 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगम श्रीनगर में 57.22 फीसदी, कोटद्वार में सबसे कम 38.2 फीसदी मतदान हुआ।
निरीक्षण कर रहे DM-SSP
निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून व जिलाधिकारी देहरादून ने साथ मिलकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसएसपी ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निकाय चुनाव: 4 बजे तक 56.81 फीसदी मतदान
RELATED ARTICLES