Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डड्यूटी पर तैनात 136 कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से...

ड्यूटी पर तैनात 136 कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से किया मतदान


चमोली। निकाय चुनाव ड्यूटी में तैनात 136 कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। कार्मिकों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में बनाए गए 05 सुविधा केंद्रों पर पोस्टल बैलेट से अपना मतदान किया है। जिले की 10 निकाय क्षेत्रों के लिए आरओ ने 148 पोस्टल बैलेट जारी किए थे। जिसमें से 136 कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में अपना मतदान किया। नगर पालिका परिषद में सर्वाधिक 60 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सुविधा केंद्र प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि 148 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 136 कार्मिकों ने मतदान किया है। जबकि जनपद से बाहर ड्यूटी पर गए दो कार्मिक पूर्व में ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments