Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहरबर्टपुर और विकासनगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

हरबर्टपुर और विकासनगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला


विकासनगर। निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरबर्टपुर, विकासनगर में पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर के रामबाग, देहरादून रोड, केनाल रोड, सहारनपुर रोड, पांवटा साहिब रोड, हरिपुर में फ्लैग मार्च किया। जबकि विकासनगर में मुख्य बाजार, कोतवाली बाईपास, 28 फिटा रोड, 14 फिटा रोड, मुस्लिम बस्ती, डाकपत्थर चौक, कैनाल रोड आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। शहर कोतवाल राजेश साह ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments