Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डग्रामीणों ने भू जल खराब होने की शिकायत की

ग्रामीणों ने भू जल खराब होने की शिकायत की


रुड़की। भगवानपुर स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट में शनिवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के साथ ही समस्याओं को सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर मुकेश सक्सेना ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर जल्द बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीण ने शिकायत कर बताया कि औद्योगिक क्षेत्र लगने से क्षेत्र का पानी पीने योग्य नहीं रहा है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। यहीं महिलाओं ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र लगने से महिलाएं आत्मनिर्भर होगी और क्षेत्र के लोगों को लाभ भी होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments