Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजाजरदेवल थाने का सीओ ने निरीक्षण किया

जाजरदेवल थाने का सीओ ने निरीक्षण किया


पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाने का सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक आदि की स्थिति जांची। उन्होंने थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीसीटरों की भी जानकारी ली। सीओ ने निकाय चुनाव को देखते हुए सक्रिय अपराधियों पर भी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments