Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनिर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश


चमोली। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(स्था0नि0) संदीप तिवारी ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को पूर्ण निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान पूरी पारदर्शिता के साथ निवार्चन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन के तहत जो भी दायित्व सौंपे गए है, वे उनका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अपनी हर शंका का समाधान करने को कहा, ताकि मतदान के दिन कोई असुविधा न हो। पोलिंग स्टेशन के लिए निर्धारित रूट प्लान के अनुसार ही मूवमेंट करें। किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। मतदान केंद्र पर समय से मतपत्र तैयार करें। किसी को भी मतदेय स्थल पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उनके क्षेत्र में नियुक्त जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेटों के निरन्तर संपर्क में रहने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments