Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहरिद्वार के विकास और व्यवस्था के लिए भाजपा ज़रूरी : त्रिवेंद्र सिंह...

हरिद्वार के विकास और व्यवस्था के लिए भाजपा ज़रूरी : त्रिवेंद्र सिंह रावत


हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा की चुनाव संचालन समिति बैठक में कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य बनाकर हरिद्वार को उसका अभिन्न हिस्सा बनाया। तब से लेकर आज तक भाजपा हरिद्वार के विकास और सुशासन के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हरिद्वार की बेहतरी के लिए भाजपा के प्रत्येक प्रत्याशी को जिताने के लिए परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के जितने से जो चूक हुई है, उसका खामियाजा हरिद्वार की जनता अब तक भुगत रही है। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव में जाने के लिए आज कोई मुद्दा बचा नहीं है। इसीलिए भ्रामक प्रचार जनता में कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा एक बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments