Monday, June 16, 2025
Homeहोमउत्तराखण्डलोहड़ी पर भांगड़ा और पंजाबी गीतों पर झूमे लोग

लोहड़ी पर भांगड़ा और पंजाबी गीतों पर झूमे लोग


ऋषिकेश। र्थनगरी ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में खुशहाली का पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए और सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई। इसके बाद मूंगफली, रेवड़ी, तिल आदि का प्रसाद वितरित किया गया। सोमवार को ऋषिकेश में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। त्रिवेणीघाट पर देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके तहत सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान भांगड़ा और पंजाबी गीत संदरिये-मुंदरिये तेरा कौन विचारा सहित अन्य गीतों की धूम रही। लोगों ने भांगड़ा किया और एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। अंत में मूंगफली, रेवड़ी, तिल आदि का प्रसाद वितरित किया। मौके पर नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण रावल, पंडित नरेंद्र शर्मा, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, हितेंद्र पंवार, दीपक दरगन, अशोक थापा, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उधर, लक्ष्मण झूला रोड बलबीर मार्केट स्थित डेरा ठाकरां में महंत बलवीर सिंह के सानिध्य में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी ने देश की खुशहाली की कामना की। मौके पर बिनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा, उमा ओबरॉय, तनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
निर्मल आश्रम मायाकुंड में लोहड़ी पर्व पर गुरबाणी शब्द कीर्तन किया गया। उसके बाद अग्नि प्रज्जवलित कर घी-तिल की आहुति दी गई। आश्रम के महंत राम सिंह महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति ईश्वर का रूप है और हर व्यक्ति की सेवा ईश्वर का रूप जानकर निस्वार्थ भाव करना भी ईश्वर की उपसना ही है। व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज ने कहा कि आश्रम समाज के हर वर्ग के मानव को समान समझता है और अपनी हर खुशी को सभी के साथ समान रूप से साझा करता है। इस दौरान लोहड़ी के प्रसाद में रूप में रेवड़ी, मुंगफली, गुड़ इत्यादि वितरित किया गया। मौके पर आश्रम मैनेजर हरमनप्रीत सिंह बावा, डॉ. अजय शर्मा, विक्रमजीत सिंह,करमजीत सिंह, एसएन सूरी, ललिथा कृष्णास्वामी, डा. सुनीता शर्मा, अजय शर्मा, चरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, दविंद्र सिंह भट्टी, गुरदीप सिंह, दिनेश शर्मा, अशोक जोशी, हरप्रीत सिंह हैप्पी, अनिल किंगर आदि उपस्थित रहे।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने तिलक रोड़ स्थित जौहर कांप्लेक्स के पास लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो…, सेर शक्कर पाई हो.. गीत के बोल के साथ लोहड़ी मनाई गई। लोहड़ी अरदास करके तिल, रेवड़ी गुड़ डाला गया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लांबा ने कहा कि यह सभी में एकता, प्रेम का त्योहार है, साथ ही पंजाबी समाज के परिवार में ये बड़े उत्साह से मनाया जाता है। मौके पर धर्मेश मनचन्दा, प्रिंस मनचन्दा, प्रदीप कोहली, हरीश आनंद, हरीश ढींगड़ा, नरेन्द्र खुराना, धीरज चतरथ, अजय कालड़ा आदि उपस्थित रहे।
डोईवाला। डोईवाला में शेरगढ़ खैरी, झबरावाला, बुल्लावाला, नुन्नावाला आदि जगहों पर लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। लोहड़ी पर अग्नि प्रज्वलित की गई। उसके बाद लोहड़ी के प्रसाद में रूप में रेवड़ी, मुंगफली, गुड़ आदि वितरित किया गया। मौके पर मनेंद्र सिंह, ताजेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, चंद्रभान सिंह, रणजोध सिंह, कुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, बलदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, रमन सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments