Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचमोली में निकाय चुनाव की मतगणना के लिए लगेंगे 35 टेबल

चमोली में निकाय चुनाव की मतगणना के लिए लगेंगे 35 टेबल


  • चमोली। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ हेतु सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। जनपद में निकाय चुनाव की मतगणना 25 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी। जनपद की 10 निकाय क्षेत्रों की मतगणना के लिए 35 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर तथा तीन मतगणना सहायक रहेंगे। मतगणना के लिए रिजर्व सहित 46 मतगणना टीम बनाई गई है।
    रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह, आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments