Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिखाया दमखम, भारी संख्या में भाजपा में...

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिखाया दमखम, भारी संख्या में भाजपा में शामिल हुए लोग


अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक पार्टियों में शक्ति प्रदर्शन भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व में कांग्रेस में रहे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक अल्मोड़ा पहुंचे। यहाँ कर्नाटक के नगर में पहुँचने की सूचना पर बड़ी संख्या में कर्नाटक के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके स्वागत को मौजूद रहे। बता दें कि कर्नाटक ने विगत दिनों देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली थी जिसके बाद वह शुक्रवार को पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे थे। कर्नाटक के अल्मोड़ा पहुँचने पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। यहाँ भाजपा चुनाव कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में 600 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बिट्टू कर्नाटक ने भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा मेरी माता है और मैं पार्टी में आम कार्यकर्ता के रूप में काम करुंगा। माता का आशीर्वाद लेकर हर आम कार्यकर्ता के‌ साथ खड़ा रहूंगा। कर्नाटक ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ आम जन को मिल रहा है। कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा के सम्पूर्ण विकास के लिए मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को जनता का पूर्ण आशीर्वाद मिल रहा है। इससे पूर्व बिट्टू कर्नाटक का कारवां समर्थकों सहित करबला से जुलूस की शक्ल में भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचा। यहाँ कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कैलाश गुरुरानी, गोविंद पिल्खावाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, कुन्दन लटवाल, सिकन्दर पवार, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, गिरीश खोलिया, जगत भट्ट, ललित दोसाद, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments