Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपतंजलि विश्वविद्यालय में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशपर्व मनाया

पतंजलि विश्वविद्यालय में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशपर्व मनाया


हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व के पावन अवसर पर मानविकी एवं प्राच्यविद्या संकाय की ओर से गुरु कृतज्ञता पर्व का आयोजन किया गया। प्रति कुलपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने गुरु गोविंद सिंह के साहस, शौर्य और वीरता को नमन किया। विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका और मानविकी एवं प्राच्यविद्या संकाय की संकायाध्यक्षा डॉ. साध्वी देवप्रिया ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व पर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर गुरु गोविंद सिंह के शौर्य बलिदान पर विचार रखे। इस अवर पर डॉ. सत्येंद्र मित्तल, डॉ. केएनएस यादव, विभिन्न संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. वीके कटियार, प्रो. ओमनारायण तिवारी, डॉ. तोरन सिंह, डॉ. बिपिन दूबे, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह, चंद्रमोहन, डॉ. पूर्णिमा आदि मौजूद थे। संचालन संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य स्वामी आर्षदेव और डॉ. गौतम किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments