Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड3.64 लाख की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

3.64 लाख की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी है। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशों पर अल्मोड़ा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को अल्मोड़ा कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 03.64 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा मंगलवार को संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान गंगनाथ मंदिर, एन.टी.डी के पास अंकित उपाध्याय (24 वर्ष) पुत्र बसन्त बल्लभ उपाध्याय निवासी नंदी गांव, कठपुडियाछीना जनपद बागेश्वर हाल निवासी एनटीडी अल्मोड़ा निवासी के कब्जे से 12.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। बरामद स्मैक की कीमत 3.64 रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में एएसआई जयपाल सिंह, कांस्टेबल विमल टम्टा, राकेश भट्ट, राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments