Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डश्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम...

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया : राज्यपाल


देहरादून। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नुन्नावाला, देहरादून स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंघा में मत्था टेककर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रेरणादायी जीवन, समर्पण और त्याग हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया।
इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments