Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डआरती भंडारी के उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन पर...

आरती भंडारी के उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन पर खुशी जताई


चमोली। गैरसैंण विकाखंड की घंडियाल ग्राम पंचायत की फुलढुंगी तोक की आरती भंडारी का उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन होने पर प्रखंड में खुशी का लहर है। क्रिकेटर आरती के पिता बचन सिंह खेती किसानी करते हैं वहीं मां बचुली देवी ग्रहणी हैं। पिता बचन सिंह भंडारी ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बड़ा शौक था वही गांव के खेतों में अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेलती थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राप्रावि फुलढुंगी तथा माध्यमिक शिक्षा जनता इंका घंडियाल से हुई। गत चार वर्ष से अपने सेना में कार्यरत चाचा अमर सिंह के परिवार के साथ देहरादून में रह रही है। आरती के उत्तराखंड की अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नेगी, प्रमुख शशि सौरियाल, प्रधान त्रिलोक सिंह, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह, कांग्रेस नेता मोहन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश जुयाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल ने आरती को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments