Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता

अल्मोड़ा में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता


अल्मोड़ा। रविवार को हुए एक घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, मदन मोहन वर्मा, सुनील कर्नाटक, चिरंजी लाल वर्मा, हरीश जोशी, अखिलेश राणा, सौरभ पंत, मनोज तिवारी, सोनिया कर्नाटक, स्मिता जोशी, अमित मल्होत्रा, प्रद्युमन सिंह बोरा आदि भाजपा में शामिल हुए। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो उनकी जनसेवा की भावना है उसका पूरा सम्मान किया जाएगा और भाजपा में परिवार की तरह शामिल किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आज बड़ा हर्ष का विषय है कि हमारे परिवार में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे व दूसरे राजनीतिक दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देने वाली पार्टी है। यहाँ भाजपा में शामिल हुए सभी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करते हुए त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज नगर की जनता बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है। पिछले दस सालों में नगर अल्मोड़ा बदहाल स्थिति में पहुँच चुका है। अब जनता धामी सरकार द्वारा नगर निगम बनाने के बाद स्थाई एवं नई सोच के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए आतुर है। यहां सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मनोज वर्मा, ललित लटवाल, रवि रौतेला, मनोज जोशी, गंगा बिष्ट, किरन पंत, अमित साह मोनू, विनोद गिरी गोस्वामी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments