Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया

ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया


चमोली)। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने शनिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। वेयर हाउस में ईवीएम निरीक्षण करने के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, कांग्रेस पार्टी के कार्यालय प्रभारी मनमोहन औली, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments