Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजूहा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने बलबीर और चंडीप्रसाद मंत्री

जूहा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने बलबीर और चंडीप्रसाद मंत्री


नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से आयोजित सम्मेलन और शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में बुधवार को वर्तमान ब्लॉक कार्यकारिणी को ही तीन वर्षों के लिए निर्विरोध चुना गया। संघ ने उत्तराखण्ड स्तर पर कबड्डी में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ी वंशिका और प्रिया को सम्मानित किया। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जूहा प्रदेश संगठन अध्यक्ष विनोद थापा ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उनसे शिक्षा के उन्नयन में निरन्तर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने देवप्रयाग संघ की ओर से शिक्षकों के हित में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। नई ब्लॉक कार्यकारिणी में बलबीर लाल अध्यक्ष, चंडीप्रसाद बडोनी मंत्री, राजेंद्र कठैत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोविंदस्वरूप भट्ट कोषाध्यक्ष, अरुण असवाल वरिष्ठ संयुक्त मंत्री चुने गए। सम्मेलन में सेवानिवृत होने वाले शिक्षक रमेश बडोनी, भगवान सिंह लिंगवाल, प्रधानाध्यापक बनी सरोज और अंजू देवी को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments