Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहिंदू संगठन का गौकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर...

हिंदू संगठन का गौकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन


रुड़की। गौकशी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। विरोध के बीच कार्यकर्ताओं ने ने कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के साथ जिस जगह प्रतिबंधित मांस मिला है उस मकान को भी ध्वस्त कर दिया जाए। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर घर भेज दिया। सीओ (रुड़की) नरेंद्र पंत ने बताया कि गोकशी में शामिल नवाब निवासी जौरासी समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गांव में अभी भी पुलिस बल तैनात है। गोकशी में शामिल फरार आरोपियों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है, जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments