Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डभाजपाइयों ने गुरुद्वारा सिंह सभा तक जुलूस निकाला

भाजपाइयों ने गुरुद्वारा सिंह सभा तक जुलूस निकाला


रुद्रपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर बाल दिवस मनाया। गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने चौहान पेट्रोल पंप से गुरुद्वारा सिंह सभा तक जुलूस निकाला। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल आदि नारे लगाए। गुरुद्वारा सिंह सभा में शहीदों को याद करते हुए उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक मनोज वाधवा, सह संयोजक नीलू गुप्ता, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, जिला महामंत्री भुवन जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, विमला बिष्ट, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व जिपं सदस्य किशन सिंह किन्ना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश भट्ट, किशोर जोशी, अमित कुमार पांडेय, भारती, रविंद्र राणा, कुंदन बोरा, नवल वाल्मीकि, अनीता ज्याला, अंजू देवी, एडवोकेट नीरज रस्तोगी, राहुल सक्सेना, मेहताब, राजा, प्रियांशु बंसल आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments