Thursday, June 12, 2025
Homeहोमउत्तराखण्डबाराकोट में आशा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

बाराकोट में आशा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया


  • चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में आशा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आशाओं के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं पर मंथन किया गया। बाराकोट ब्लाक सभागार में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रशासक विनिता फर्त्याल ने संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालकर सरकार की आरे से आशाओं को दी जा रही प्रोत्साहन राशि और मोबल्टी राशि की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख प्रशासक विनिता ने आशाओं के किए जा रहे कार्यों और भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आशाएं ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी आशाओं ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सरकार को आशाओं के मानदेय और प्रोत्साहन राशि पर जरुर विचार करना चाहिए। वह आशाओं की हर समस्या का समाधान करने के लिए उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आशा संवाद कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर पर भी आयोजित करने हेतु वह सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और डीएम से चर्चा करेंगी। जिससे कि आशाओं के कार्यों से जन-जन वाकिफ हो सके। इस मौके पर पर एबीडीओ जाकिर हुसैन, जिला समन्वयक जगदीश जोशी,डॉ. अंजली सिंह, फार्मसिस्ट कुलदीप राय, रोशन लाल, मृत्युजय वर्मा, दयाल सिंह, सुनीता जोशी, जोगेंद्र सिंह, दीपक जोशी, विमला, पुष्पा, और बृजमोहन बोहरा आदि ग्राम प्रधान प्रशासन व अन्य लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments