Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउमेश अग्रवाल सोनू बने व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष

उमेश अग्रवाल सोनू बने व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष


रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सितारगंज इकाई अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उमेश अग्रवाल सोनू को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोतीत किया है। रविवार को व्यापार मंडल कार्यालय में हुई बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि खराब स्वास्थ्य के कारण वे पूर्ण रूप से व्यापारियों की सेवा नहीं कर पा रहे हैं। इससे व्यापारिक समुदाय को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रांतीय व्यपार मंडल जिला उपाध्यक्ष सुरेश जैन के उच्च पदाधिकारियों से वार्ता व राजीव गुप्ता की सहमति के बाद उमेश अग्रवाल सोनू को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री उमेश अग्रवाल, भीमसेन गर्ग, मूलचंद अग्रवाल, संजय गोयल, दीपेंद्र सिंघल, शीतल सिंघल, बबलू गोयल, शमशाद अहमद, अनिल कुमार गोयल, पंकज कुमार, विकास कुमार, गुरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप गर्ग, विनय गर्ग, विकास गर्ग, अंकुर गर्ग, सौरभ अरोरा, दीपक सिंघल, अभिषेक जैन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments