Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल

बाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल


रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के खिलाफ खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमर्यादित टिप्पणी करके पूरे देश को अपमानित किया है। सीपी शर्मा ने कहा कि अपनी टिप्पणी को लेकर अमित शाह इस्तीफा दें या माफी मांगे। अन्यथा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी निंदनीय है और किसी एक समाज का नहीं पूरे भारत देश के संविधान को बनाने वाले एक महापुरुष का अपमान है। इसे लेकर गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान सौरभ चीलाना, मोहन खेड़ा, संजय आइस आदि ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मोहन खेड़ा, रामकृष्ण सैनी, ममता रानी, इन्द्रजीत सिंह, सौरभ चिलाना, अनिल शर्मा संजय जुनेजा, सुनील आर्या, अरशद खान, साजिद खा, केपी गंगवार, गोपाल भसीन, सतीश कुमार, उमा सरकार, संजीव राठौर, परवेज कुरैशी, सुमन गंगवार, अर्जुन विश्वास, हरेन्द्र पाल, बाबू खान, सुदर्शन प्रजापति, नवीन खेतवाल, संजीव रस्तौगी, रामाधारी गंगवार, किशोर हालदार, काजल चौहान, आजम खान, अनुज दीक्षित, अरशद खा, अबरार, संजय जुनेजा, छत्रपाल, सौरभ बेहड़, बजीर, कमल सैनी, नरेश पाल सागर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments